पटना : चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार सदस्य गिरफ्तार

इंडिका कार समेत अन्य सामान बरामद पटना : दानापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फुलवारी शरीफ इलाके से चारों के गैंग के चार सदस्याें को गिरफ्तार किया है. इस गैंग लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रहा था. सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव कुमार ने पत्रकारवार्ता के दौरान […]

विज्ञापन
इंडिका कार समेत अन्य सामान बरामद
पटना : दानापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फुलवारी शरीफ इलाके से चारों के गैंग के चार सदस्याें को गिरफ्तार किया है.
इस गैंग लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रहा था. सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव कुमार ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि चोरी की घटनाओं को देखते हुए दानापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने छापेमारी करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें इनमें शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाइचक निवासी मुन्ना कुमार, पटेल नगर निवासी प्रभात कुमार, फुलवारी शरीफ के चुनौटी कुआं निवासी इसा और बंटी उर्फ आदिल शामिल हैं.
एक दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया
दरअसल इस गैंग ने रुपसपुर, बिहटा, गर्दनीबाग इलाके में करीब एक दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है.इनके पास से चोरी की एक इंडिका कार, 15 मोबाइल फोन, पेचकस, पिलास समेत कई औजार, चोरी किया हुआ भारी मात्रा में सामान बरामद किये गये हैं. सिटी एसपी पश्चिम अभिनव कुमार ने बताया कि इस गैंग ने इससे पहले शहर में कई घटनाआें को अंजाम दिया था. फुलवारी शरीफ में मंगलम कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान को भी इसी गैंग ने निशाना बनाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन