पटना : डायनासोर की तरह गायब हो जायेंगे भाजपा व जदयू : तेजस्वी यादव
Updated at : 08 May 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा है कि 23 मई के बाद भाजपा- जदयू वाले डायनासोर की तरह गायब हो जायेंगे. भाजपा वाले हार मानने लगे हैं. चुनाव परिणाम के बाद भाजपा में भूचाल आयेगा. उन्होंने कहा कि कोई ठीक नहीं है नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे. भाजपा जदयू […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा है कि 23 मई के बाद भाजपा- जदयू वाले डायनासोर की तरह गायब हो जायेंगे. भाजपा वाले हार मानने लगे हैं. चुनाव परिणाम के बाद भाजपा में भूचाल आयेगा. उन्होंने कहा कि कोई ठीक नहीं है नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे.
भाजपा जदयू में लड़ाई होना तय है. 23 मई के बाद नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रहेगी. डायनासोर की तरह ये लोग गायब होने वाले हैं. इधर, तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि तेजस्वी शुतुरमुर्ग बन गये हैं. उनको समझ नहीं आ रहा है कि गर्दन छिपा लेने से आंधी थोड़े ही निकल जायेगी. आंधी में उनका सफाया हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




