लोकसभा चुनाव : अकेले राहुल गांधी संभाल रहे बिहार में कांग्रेस का अभियान
Updated at : 05 May 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

एक स्टार प्रचारक बागी होकर मैदान में पटना : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों के चयन में चूक गयी लगती है. जिनको स्टार प्रचारक बनाया उनकी मांग नहीं है. जिनकी मांग प्रत्याशी कर रहे हैं, उसे पार्टी पूरा नहीं कर रही है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में एक दिलचस्प मोड़ उस […]
विज्ञापन
एक स्टार प्रचारक बागी होकर मैदान में
पटना : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों के चयन में चूक गयी लगती है. जिनको स्टार प्रचारक बनाया उनकी मांग नहीं है. जिनकी मांग प्रत्याशी कर रहे हैं, उसे पार्टी पूरा नहीं कर रही है.
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में एक दिलचस्प मोड़ उस समय आया, जब इसके एक स्टार प्रचारक और अखिल भारतीय स्तर के नेता डॉ शकील अहमद बागी होकर खुद पार्टी के निर्णय के खिलाफ चुनावी मैदान में कूद पड़े. पार्टी के टॉप प्रचारकों में सिर्फ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही बिहार में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. जबकि, पार्टी के पास सिने अभिनेता और क्रिकेटर भी हैं. लोगों की भीड़ खींचने के लिए इनकी मांग भी नहीं की जा रही. कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों सहित महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति झा आजाद, डाॅ शकील अहमद सहित अन्य नेताओं का नाम शामिल हैं.
सोनिया गांधी, डाॅ मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी अभी तक न तो अपने नौ प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आयीं और नहीं महागठबंधन के 31 उम्मीदवारों द्वारा उनके पक्ष में प्रचार करने की मांग की गयी. इधर, शत्रुघ्न सिन्हा सीमांचल की कुछ सीटों को छोड़ दिया जाये, तो बिहार से अधिक चुनाव प्रचार का सेंटर रांची और लखनऊ में बनाये हुए हैं. रांची में कांग्रेस की टिकट पर सुबोधकांत सहाय व लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा की प्रत्याशी हैं. कीर्ति झा आजाद अपने ही चुनाव प्रचार में उलझे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




