पटना : नीतीश कुमार की राजनीति की शैली से सीख लें तेजस्वी : संजय सिंह

Updated at : 03 May 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीतीश कुमार की राजनीति की शैली से सीख लें तेजस्वी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शैली से सीख लेनी चाहिए. नीतीश कुमार ओछी राजनीति नहीं करते. वे अपनी बात काफी संयम और उच्च स्तर की भाषा के साथ रखते हैं. वे अपने कार्यकर्ताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं और अपनी […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शैली से सीख लेनी चाहिए. नीतीश कुमार ओछी राजनीति नहीं करते. वे अपनी बात काफी संयम और उच्च स्तर की भाषा के साथ रखते हैं. वे अपने कार्यकर्ताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं और अपनी अंतरात्मा की बात सुनते हैं.
उनकी भाषाशैली से दूसरे राजनेता सीख लेते हैं. ऐसे में तेजस्वी यदि नीतीश कुमार की राजनीति की शैली से पांच फीसदी भी ग्रहण कर लेते तो उनकी राजनीति सफल हो जाती. सिंह ने कहा है कि तेजस्वी के भाषणों से कभी भी संस्कार, मर्यादा, नैतिकता, व्यवहार, सभ्यता, संस्कृति शोभा नहीं देती है. उनके लिए इन शब्दों का मतलब सिर्फ भाषण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन