लोकसभा चुनाव : राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला, कहा- सुनो मोदी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में चुनावी रैली किये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी की नेता राबड़ी देवी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ”मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे हैं. पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आये हैं. ऐसी भाषा तो गली के […]
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में चुनावी रैली किये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी की नेता राबड़ी देवी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ”मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे हैं. पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आये हैं. ऐसी भाषा तो गली के गुंडों की होती है. विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं.
मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे है।पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए है।ऐसी भाषा तो गली के गुंडो की होती है।विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे है।
सुनो मोदी,हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता।बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
उन्होंने कहा है कि ”सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता. बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है. मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा, लेकिन दंगाइयों,बलात्कारियों को मंत्री बनायेगा. अपने जात-बिरादर भाइयों नीरव मोदी, ललित मोदी, आरके मोदी, रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा. इतना दोहरापन कहां से लाता है, ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गये हैं, जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाये थे.
मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाईयों,बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा।अपने जात-बिरादर भाईयों नीरव मोदी,ललित मोदी, आरके मोदी,रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा।
इतना दोहरापन कहाँ से लाता है ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गए है जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाए थे।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




