पटना : 42 डिग्री सेल्सियस पर टिका तापमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 9:39 AM

विज्ञापन

पटना : रविवार की अपेक्षा सोमवार को राजधानी कुछ कम तपी. सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. सुबह से दोपहर दो बजे तक लू चली. इसके बाद अचानक पूर्वा हवा चलने से तापमान स्थिर हो गया. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, तो सोमवार को […]

विज्ञापन
पटना : रविवार की अपेक्षा सोमवार को राजधानी कुछ कम तपी. सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. सुबह से दोपहर दो बजे तक लू चली. इसके बाद अचानक पूर्वा हवा चलने से तापमान स्थिर हो गया. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, तो सोमवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में भी हीट वेब महसूस की गयी. सोमवार को अधिकतम तापमान 42 से कुछ ऊपर रहा.
लेकिन, विशेषता यह रही कि दस से चार बजे एक सामान रहा. कल भी पटना सहित प्रदेश में लू चलने की संभावना है.दो से पांच मई के बीच होगी बारिश : दो से पांच मई के बीच पटना और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. 30 अप्रैल और एक मई को पटना सहित पूरे प्रदेश में 40- 50 किलोमीटर की रफ्तार से गाले विंड चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन