ePaper

धनबाद से दोस्त की बहन की शादी में दानापुर आये तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत, तीन युवकों को बचाया गया

Updated at : 22 Apr 2019 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद से दोस्त की बहन की शादी में दानापुर आये तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत, तीन युवकों को बचाया गया

दानापुर : धनबाद कतरास मथाडीह से दोस्त की बहन की शादी में दानापुर आये छह दोस्त सोमवार को गंगा स्नान करने पहुंचे. गंगा स्नान के दौरान सभी डूबने लगे. इनमें से तीन दोस्तों की मौत गंगा में डूबने से हो गयी, जबकि तीन युवकों को बचा लिया गया. जानकारी के मुताबिक, धनबाद कतरास मथाडीह निवासी […]

विज्ञापन

दानापुर : धनबाद कतरास मथाडीह से दोस्त की बहन की शादी में दानापुर आये छह दोस्त सोमवार को गंगा स्नान करने पहुंचे. गंगा स्नान के दौरान सभी डूबने लगे. इनमें से तीन दोस्तों की मौत गंगा में डूबने से हो गयी, जबकि तीन युवकों को बचा लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, धनबाद कतरास मथाडीह निवासी रूपम ने बहन की शादी के लिए अपने दोस्तों मासूम कुमार, सचिन कुमार, अजय गोप, आकाश कुमार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार को दानापुर आने का निमंत्रण दिया. सभी दोस्त दानापुर थाना क्षेत्र के जजेज कॉलोनी निवासी विनोद कुमार की बेटी और रूपम की बहन श्वेता सिंह की शादी में 19 अप्रैल को शामिल हुए. शादी के बाद सभी युवकों को रविवार को ही वापस लौट जाना था. लेकिन, रिसेप्प्शन में शामिल होने के लिए सभी दोस्त रूक गये. सोमवार को रिसेप्प्शन में शामिल होने के बाद सोमवार को ही गंगा-दामोदर से लौटने की योजना थी. इसी बीच, सोमवार की सुबह सभी दोस्त दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी पानापुर घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे. गंगा स्नान के दौरान स्व धनंजय गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र मासूम कुमार, स्व मुन्ना गुप्ता का 21 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और रतन गोप का 19 वर्षीय पुत्र अजय गोप की डूबने से मौत हो गयी. जबकि, आकाश कुमार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार की जान बच गयी.

डूबने की सूचना मिलते ही विनोद और उनकी पत्नी निर्जला सिंह परिजनों के साथ घाट पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव ढूंढ़ने का प्रयास किया जाने लगा. सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता भी पुरानी पानापुर घाट पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों का शव गंगा नदी से बरामद किया. वहीं, देर से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंचने पर ग्रामीणों में गुस्सा था.

सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे में जाल से तीनों के शव को बरामद किया. सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार होकर रूपम अपने दोस्त मासूम, अजय, सचिन, आकाश, मुकेश और दीपक के साथ गंगा स्नान करने पुरानी पानापुर घाट पर गया था. वहीं, हादसा हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन