पटना : अब दानापुर स्टेशन के नये प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी ट्रेनें

Updated at : 19 Apr 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब दानापुर स्टेशन के नये प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी ट्रेनें

पाटलिपुत्र से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए व्यवस्था पटना : पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए उत्तर बिहार जाने-आने वाली ट्रेनों को दानापुर स्टेशन पर काफी दिक्कत होती है. दानापुर स्टेशन पर ट्रेनों को लाने के लिए पटना-मुगलसराय मेन रेलखंड की अप व डाउन ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ता है. इसके बाद पाटलिपुत्र से […]

विज्ञापन
पाटलिपुत्र से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए व्यवस्था
पटना : पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए उत्तर बिहार जाने-आने वाली ट्रेनों को दानापुर स्टेशन पर काफी दिक्कत होती है. दानापुर स्टेशन पर ट्रेनों को लाने के लिए पटना-मुगलसराय मेन रेलखंड की अप व डाउन ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ता है. इसके बाद पाटलिपुत्र से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है. इस समस्या के स्थायी निदान को लेकर दानापुर स्टेशन पर एक नया प्लेटफॉर्म बना है. अब नये प्लेटफॉर्म पर पाटलिपुत्र से आने-जाने वाली ट्रेनें रुकेंगी.
20 से 25 मिनट परिचालन हो रहा था बाधित : पाटलिपुत्र से पटना जंक्शन के लिए ट्रेन रवाना हुई, तो इस ट्रेन को दानापुर स्टेशन पहुंचने में 20 से 25मिनट का समय लगता है. इस दौरान मेन लाइन की ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया जाता है. इससे मेन लाइन पर अप व डाउन की ट्रेनें कम-से-कम 20 मिनट लेट हो जाती हैं. अब मेन लाइन क्रॉस नहीं करना पड़े. इसको लेकर प्लेटफॉर्म के साथ लाइन भी बिछायी गयी है, ताकि ट्रेनों का निर्बाध परिचालन सुनिश्चित हो सके.
अंतिम चरण में है आरआरआइ का काम
दानापुर स्टेशन पर मैनुअल सिग्नल सिस्टम के जरिये ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. इससे मेन लाइन की अधिकतर ट्रेनों को होम सिग्नल पर रोक दिया जाता है. इससे ट्रेनें विलंब हो जाती हैं. सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड करते हुए रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) सिस्टम डेवलप किया जा रहा है. आरआरआइ का कार्य अंतिम चरण में है. इस कार्य के पूरा होने के बाद होम सिग्नल पर ट्रेनें खड़ी होने की समस्या खत्म हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन