पटना : दूसरे चरण की सभी सीटें होंगी एनडीए की : नित्यानंद राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 7:37 AM
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि पहले चरण की सभी सीटों पर जीत के साथ ही दूसरे चरण की भी सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और संकल्प ने राजग की जीत की इबारत साफ तौर पर लिख दी है. लोग […]
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि पहले चरण की सभी सीटों पर जीत के साथ ही दूसरे चरण की भी सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है.
उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और संकल्प ने राजग की जीत की इबारत साफ तौर पर लिख दी है. लोग दोबारा मोदी सरकार को लेकर अपना मन बना चुके हैं. इसके लिए सभी 40 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीताकर संसद में जनता भेजेगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए नया संदेश देगा. यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षित और
बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा. इसकी भनक मात्र से विरोधियों की हालत खराब है. उन्होंने अपने इस भरोसे का कारण बताते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बिहार को अंधकार युग से निकालकर विकास के सवर्णिम पथ पर लेकर आयी है. सुगम सड़कें हो या माता-बहनों के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलेंडर देना. हरेक वर्ग और समुदाय के विकास के लिए कुछ न कुछ किया गया है, ताकि 130 करोड़ भारतीयों का यह देश विकासशील से विकसित बन सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










