ePaper

लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, दूसरा चरण का आज थम जायेगा प्रचार का शोर

Updated at : 16 Apr 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, दूसरा चरण का आज थम जायेगा प्रचार का शोर

पटना : बिहार में दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम छह बजे से थम जायेगा. दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. वहीं, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से आठ सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम छह बजे से थम जायेगा. दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. वहीं, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से आठ सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई को होनेवाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. छठे चरण में बिहार के बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होना है.

आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीटों के लिए होनेवाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को होनेवाले मतदान के लिए आज शाम को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा. दूसरे चरण की पांचों लोकसभा सीटों पर कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें कटिहार से तारिक अनवर और जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा और कांग्रेस के उदय सिंह, बांका से राजद सांसद जयप्रकाश यादव, जदयू के पूर्व सांसद गिरिधारी यादव और निर्दलीय पुतुल देवी, भागलपुर से राजद सांसद बुलो मंडल और जदयू के अजय मंडल और किशनगंज से कांग्रेस के मो जावेद और जदयू के अशरफ शामिल हैं.

छठे चरण के लिए आज से शुरू हो जायेगा नामांकन

बिहार की बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. छठे चरण के लिए उम्मीदवार 23 अप्रैल तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. वहीं, 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. साथ ही 26 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन