पटना : संकल्प पत्र 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा का प्रतीक : नित्यानंद
Updated at : 11 Apr 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा का परिचायक है. भारत के साथ बिहार भी प्रगति करे, ऐसी सोच के साथ यह संकल्प पत्र बनाया गया है. इसमें किसानों, महिलाओं, गरीबों यानी सभी वर्गों की खुशी का ख्याल रखा गया है. […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा का परिचायक है. भारत के साथ बिहार भी प्रगति करे, ऐसी सोच के साथ यह संकल्प पत्र बनाया गया है. इसमें किसानों, महिलाओं, गरीबों यानी सभी वर्गों की खुशी का ख्याल रखा गया है. यह संकल्प पत्र यथार्थ की बुनियाद पर खड़ा है.
चुनाव मौसम में तो घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन हमारे शब्दों का चयन ही हमारे इरादे को बताता है. संकल्प शब्द का चयन हमारे प्रधानमंत्री की स्पष्ट सोच को दिखाता है. करीब छह करोड़ लोगों से बातचीत के बाद यह संकल्प पत्र तैयार हुआ है. हमने 300 रथ भेजे, हजारों सुझाव पेटिका भेजी, सारे पेशेवरों और लोगों से बात की तो यह तैयार हुआ. पहली बार इस देश के लोकतंत्र की यात्रा में इतनी बड़ी जन भागीदारी के बाद किसी पार्टी ने अपना संकल्प पत्र तैयार किया है.
राहुल गांधी की स्मृति क्षीण है या वह झूठ बोलने के उस्ताद हैं, जो उनको याद नहीं रहता कि भाजपा ने सबसे बड़ी जन भागीदारी के बाद अपना संकल्प पत्र बनाया है. यह लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है. एसी कमरों में बैठकर पाकिस्तानी दोस्तों की मदद से राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र बनवाया है, जो साफ तौर पर आतंक के साथ खड़ा दिखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




