मोकामा : मुंगेर में नामांकन के दौरान बसपा उम्मीदवार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : मुंगेर में मंगलवार को नामांकन के दौरान बसपा उम्मीदवार कुमार नवनीत हिमांशु उर्फ राम मोहित पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. हिमांशु मोकामा के मोर गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ बाढ़ कोर्ट से गिरफ्तारी का आदेश था. मुंगेर लोकसभा से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप […]
विज्ञापन
मोकामा : मुंगेर में मंगलवार को नामांकन के दौरान बसपा उम्मीदवार कुमार नवनीत हिमांशु उर्फ राम मोहित पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया.
हिमांशु मोकामा के मोर गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ बाढ़ कोर्ट से गिरफ्तारी का आदेश था. मुंगेर लोकसभा से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हिमांशु के पर्चा भरने की सूचना मोकामा पुलिस को मिल गयी. वहीं, नामांकन के बाद बसपा प्रत्याशी को गिरफ्त में ले लिया गया.
मालूम हो कि मोकामा के मोर गांव में महादलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोपितों को ग्रामीणों की भीड़ ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था. पुलिस ने आरोपितों के बयान पर दर्जनों लोगों पर एफआइआर दर्ज की थी. इस मामले में मोहित उर्फ हिमांशु पर ग्रामीणों की भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था. इस मामले में बसपा प्रत्याशी का कहना है कि शोषितों के लिए आवाज उठाने पर साजिश के तहत उसे फंसाया गया. इधर, मोकामा थानेदार का कहना है कि मोहित उर्फ हिमांशु के खिलाफ दो मामले में वारंट निर्गत है.इसमें भीड़ का नेतृत्व कर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और महिला उत्पीड़न का केस शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




