पटना : चुनाव में चुनौती खत्म, एनडीए की लहर : रामविलास पासवान
Updated at : 08 Apr 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने बिहार में लोकसभाकी सभी 40 और देश में 350 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है. रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर कहा कि एनडीए की लहर है. भाजपा गठबंधन धर्म निभाती है. 2014 में पूर्ण बहुत होने के बाद भी भाजपा […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने बिहार में लोकसभाकी सभी 40 और देश में 350 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है. रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर कहा कि एनडीए की लहर है. भाजपा गठबंधन धर्म निभाती है.
2014 में पूर्ण बहुत होने के बाद भी भाजपा ने सहयोगी दलों को सरकार में शामिल किया था. इस चुनाव में पीएम और गृह मंत्री ने बिहार में जितनी भी चुनावी सभाएं की हैं वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जगह लोजपा और जदयू के उम्मीदवारों के लिये की हैं. यह बड़ी बात है. हमे लगता था कि महागठबंधन से चुनौती मिलेगी लेकिन वहां लठ्ठम लठ्ठ होने से यह चुनौती खत्म हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




