पटना : जो मेरे व परिवार के बीच आयेगा उसका सर्वनाश निश्चित : तेजप्रताप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2019 5:23 AM

विज्ञापन

पटना : लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद उनकी राजनैतिक विरासत संभाल रहे तेजस्वी यादव टिकट बंटवारे में पूरी तरह सख्त दिखे, अपने बड़े भाई तेजप्रताप की उस मांग को उन्होंने पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया जिसमें उन्होंने जहानाबाद और शिवहर से अपने उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की थी. तेजस्वी के […]

विज्ञापन
पटना : लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद उनकी राजनैतिक विरासत संभाल रहे तेजस्वी यादव टिकट बंटवारे में पूरी तरह सख्त दिखे, अपने बड़े भाई तेजप्रताप की उस मांग को उन्होंने पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया जिसमें उन्होंने जहानाबाद और शिवहर से अपने उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की थी. तेजस्वी के सख्त रवैये के आगे तेजप्रताप की नहीं चली. हालांकि तेजप्रताप ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. वे रविवार को बाकायदा प्रेस कांफ्रेस भी करने वाले थे.
पहले तो प्रेस कांफ्रेस का समय बढ़ाते गये फिर उसे कैंसिल कर दिया. तेज प्रताप ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि जो भी मेरे और मेेरे परिवार के बीच आयेगा उसका सर्वनाश निश्चित है. बहरहाल राजद सहित राजनैतिक हलकों में भी अब अगले कदम का इंतजार है. तेजप्रताप ने पार्टी से इतर लालू-राबड़ी मोर्चा का गठन कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन