ePaper

कन्हैया की बेगूसराय से उम्मीदवारी भाकपा और राजद के बीच गठबंधन में बनी रोड़ा

Updated at : 31 Mar 2019 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
कन्हैया की बेगूसराय से उम्मीदवारी भाकपा और राजद के बीच गठबंधन में बनी रोड़ा

नयी दिल्ली : बिहार में राजद और भाकपा के बीच लोकसभा चुनाव के लिये गठबंधन में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बेगूसराय से उम्मीदवारी रोड़ा बनी है, क्योंकि लालू यादव के नेतृत्व वाले राजद को कन्हैया से जुड़े कई विवादों के चलते उनके चुनाव जीतने की क्षमता पर संदेह था. राज्यसभा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में राजद और भाकपा के बीच लोकसभा चुनाव के लिये गठबंधन में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बेगूसराय से उम्मीदवारी रोड़ा बनी है, क्योंकि लालू यादव के नेतृत्व वाले राजद को कन्हैया से जुड़े कई विवादों के चलते उनके चुनाव जीतने की क्षमता पर संदेह था. राज्यसभा सांसद और राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि भाकपा-राजद के बीच गठबंधन नहीं हो सकता था क्योंकि राजद अपने उम्मीदवार तनवीर हसन की बेगूसराय में लोकप्रियता और उनके द्वारा किए गए कार्यों के मद्देनजर कोई समझौता करने को तैयार नहीं थी.

मनोज झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, राजद बहुत मजबूत ताकत रही है. 2014 के चुनावों में तथाकथित मोदी लहर में भी हमारे उम्मीदवार को लगभग चार लाख वोट मिले थे और तब से उन्होंने बेगूसराय कभी नहीं छोड़ा. तनवीर हसन की उम्मीदवारी को नजरंदाज करना हमारे लिए असंभव था. हमारा काडर मजबूत है जो तनवीर हसन को चाहता था. ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम नहीं कर सकते. सब कुछ हमारे कार्यकर्ताओं, लोगों पर निर्भर है. इसलिए, उनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाना गठबंधन न होने की वजह बना."

2014 के लोकसभा चुनावों में हसन लगभग 55,000 मतों के अंतर से भाजपा के भोला सिंह से हारकर दूसरे स्थान पर रहे थे. भाकपा के राजेंद्र सिंह करीब 1.92 लाख वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. गौरतलब है कि भाकपा की बिहार इकाई के सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं के एक वर्ग में कन्हैया कुमार को नामित करने और गठबंधन पर समझौता करने को लेकर असंतोष था. राजद्रोह मामले के समय कन्हैया के करीबी रहे, लेकिन बाद में जेएनयू में राजद के छात्र संघ की स्थापना में शामिल होने वाले जयंत जिज्ञासु ने कहा कि यह "कन्हैया कुमार के अहंकार और अज्ञानता का कारण था जो गठबंधन नहीं हुआ." हालांकि, कन्हैया ने फोन पर बार-बार संपर्क किये जाने के बाद भी गठबंधन नहीं को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन