ePaper

पटना : अब 29 को औरंगाबाद के दौरे पर आयेंगे शाह

Updated at : 28 Mar 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब 29 को औरंगाबाद के दौरे पर आयेंगे शाह

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब 29 मार्च को ही बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अब वह सिर्फ औरंगाबाद ही आयेंगे और यहां के गांधी मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले उनका 30 […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब 29 मार्च को ही बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अब वह सिर्फ औरंगाबाद ही आयेंगे और यहां के गांधी मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे.
इससे पहले उनका 30 मार्च को बिहार दौरा का कार्यक्रम था और उन्हें नवादा और औरंगाबाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करना था. परंतु अब इस कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. वहीं, बिहार के पार्टी प्रभारी भूपेंद्र यादव 28 मार्च को बिहार दौरे पर आ रहे हैं.
वे आरा और दानापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं को साथ बैठक करेंगे. आरा में उनकी दो बैठकें होंगी. इसमें एक आरा के चंदवा और दूसरी रमना मैदान के पास ग्रैंड होटल परिसर में होगी. इस दौरान आरा लोकसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके बाद वे दानापुर पहुंचेंगे, जहां सगुना मोड़ स्थित बेली गार्डन में लोकसभा टीम और एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. उनके इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री नागेंद्रजी उनके साथ मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन