पटना : बंद मकान का ताला तोड़ कर छह लाख की संपत्ति चुरायी
Updated at : 26 Mar 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं थाना के महात्मा गांधी नगर स्थित बंद घर का ताला तोड़ चोरों लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित महानंद आर्य ने पुलिस को बताया कि घर में ताला बंद कर ससुराल गये थे. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना के महात्मा गांधी नगर स्थित बंद घर का ताला तोड़ चोरों लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित महानंद आर्य ने पुलिस को बताया कि घर में ताला बंद कर ससुराल गये थे.
वहां से जब लौटे, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. कमरे में रखी अलमाी टूटा हुई थी. अलमारी में रखे एक लाख 80 हजार रुपये व लगभग चार लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे. आभूषण में सोने का हार, कंगन, छह अंगुठियां , आधा किलो चांदी के आभूषण व लैपटॉप समेत अन्य समान गायब थे.
अगमकुआं पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्ती बढ़ाने की मांग भी स्थानीय लोगों ने की है. बताते चलें कि दो दिन पहले मालसलामी थाना के दलहट्टा में भी व्यापारी के घर चोरी का प्रयास ताला तोड़ कर किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




