पटना : मेहनत पर फिरा पानी, थाने से भागे दो शातिर चोर
Updated at : 25 Mar 2019 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

एसएसपी का ऐसी किसी घटना से इन्कार पटना : चोरी की घटना को रोकना तो दूर पकड़े गये शातिर चोरों की निगरानी भी करने में पुलिस नाकाम है. रविवार को दो शातिर चोर राजधानी के एक थाने से भाग गये. दरअसल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक स्पेशल […]
विज्ञापन
एसएसपी का ऐसी किसी घटना से इन्कार
पटना : चोरी की घटना को रोकना तो दूर पकड़े गये शातिर चोरों की निगरानी भी करने में पुलिस नाकाम है. रविवार को दो शातिर चोर राजधानी के एक थाने से भाग गये. दरअसल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनायी गयी है.
यह टीम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग को दबोचने में जुटी हुई है. पाटलिपुत्रा और पीरबहोर इलाके में स्पेशल टीम की मदद से चोर भी पकड़े गये हैं और बरामदगी भी हुई है. लेकिन इसके अलावा दो शातिर चोरों की निगरानी थाने की पुलिस नहीं कर सकी और वह दोनों भाग गये. स्पेशल टीम ने दो शातिर चोरों को दबोचा था. स्पेशल टीम ने एक थाने को दोनों चोराें को सुपूर्द कर दिया था. उनसे पूछताछ करने के लिए कहा गया था. लेकिन थाने पर उसकी स्टेशन डायरी नहीं की गयी और उसे लॉकप में भी नहीं रखा गया. उसे कमरे में रखा गया था.
इस दौरान दोनाें चाेर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गये हैं. इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है. इस घटना की पुष्टि नहीं की गयी है. वहीं पुलिस सूत्रों कि मानें तो स्पेशल टीम शातिर चोराें के भाग जाने से काफी नाराज है. अगर इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से हुई तो संबंधित थाने के थानेदार की क्लास लगनी तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




