पटना : जवानों के शौर्य का अपमान करने का श्राप लगा कांग्रेस को : सुशील मोदी
Updated at : 20 Mar 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर कांग्रेस ने जवानों के शौर्य का अपमान किया है. इसका श्राप कांग्रेस को एेसा लगा कि यूपी में सपा-बसपा, बिहार में राजद और बंगाल में ममता बनर्जी भी राहुल गांधी से […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर कांग्रेस ने जवानों के शौर्य का अपमान किया है.
इसका श्राप कांग्रेस को एेसा लगा कि यूपी में सपा-बसपा, बिहार में राजद और बंगाल में ममता बनर्जी भी राहुल गांधी से हाथ मिलाने को तैयार नहीं हैं. जिस प्रियंका गांधी को डूबती पार्टी ने लाइफ बोट मान कर लांच किया, उनकी गंगा बोट यात्रा ना केवल विफल रही, बल्कि विंध्याचल मंदिर में पूजा के समय उनके सामने ही जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाये. कांग्रेस और उनकी नाव पर सवार लोग दीवार पर लिखी इबारत नहीं पढ़ पा रहे हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि 19 मार्च 1998 को देश के लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अपना यशस्वी कार्यकाल पूरा किया था. आज ही के दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दंगामुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त शासन के दो साल पूरे कर रहे हैं. हमारे प्रेरणा स्रोत भारत रत्न अटलजी की स्मृति को नमन व योगीजी को शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




