ePaper

पटना : हर दो घंटे में हाजिरी, आइजी भी 24 घंटे वर्दी में देंगे ड्यूटी

Updated at : 18 Mar 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हर दो घंटे में हाजिरी, आइजी भी 24 घंटे वर्दी में देंगे ड्यूटी

होली पर घर जाने वाले सिपाही-अफसरों पर होगी कार्रवाई पटना : पुलिसकर्मी होली पर घर नहीं जा सकेंगे. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आदेश दिये हैं कि सिपाही से लेकर आइजी तक 24 घंटे फुल वर्दी में ड्यूटी पर रहेंगे. होली वाले दिन सिविल ड्रेस में दिखने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. […]

विज्ञापन
होली पर घर जाने वाले सिपाही-अफसरों पर होगी कार्रवाई
पटना : पुलिसकर्मी होली पर घर नहीं जा सकेंगे. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आदेश दिये हैं कि सिपाही से लेकर आइजी तक 24 घंटे फुल वर्दी में ड्यूटी पर रहेंगे. होली वाले दिन सिविल ड्रेस में दिखने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. सभी की हर दो घंटे पर हाजिरी ली जायेगी. विधि व्यवस्था में जनता का सहयोग लेने के लिए डीजीपी सोशल मीडिया पर भी लाइव हुए.
बीती होली का उदाहरण देते हुए डीजीपी ने सभी एसएसपी-एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि होली पर बहुत से पुलिसकर्मी घर भाग जाते हैं.
इस बार वह अपने अधीनस्थों की हर दो घंटे में हाजिरी लें. होली के दिन सिपाही से लेकर आइजी तक एक भी आदमी कहीं नहीं जायेगा. सादा वर्दी में दिखने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी. सिपाही ही नहीं आइजी भी 24 घंटे वर्दी में ड्यूटी पर रहेंगे. पुलिस होली के बाद अपनी होली मनायेगी.
की अपील, जनता ऐसा सहयोग करे कि अपराधी डरें : डीजीपी ने प्रबुद्ध लोगों, मजदूरों, किसानों, वकील आदि सभी तबके, धर्म-वर्ग के लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि वह बिहार में ऐसा माहौल पैदा करें कि अपराधी डरें. अपराधी किसी भी जाति और धर्म-वर्ग का हो, उसका सामाजिक बहिष्कार करें. जनता अपराधियों को सामाजिक प्रतिष्ठा नहीं देगी तो पुलिस की सफलता बढ़ जायेगी. लोग अपराधियों के खिलाफ सूचना दें.
सहयोग करें. किसी भी परिस्थिति में किसी भी अपराधी का समर्थन न करें. हाेली मंगलमय और शांति से हो. ऐसा माहौल बने कि पूरी दुनिया देखे. होली वाले दिन एक भी गोली न चले, एक भी विवाद न हो, एक भी जगह उपद्रव न हो. युवाओं को सलाह दी कि वह कुछ ऐसा न करें कि थाने के किसी भी रजिस्टर में उनका नाम दर्ज हो. ऐसा होने पर उनको किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिलेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन