पटना : न्यूजीलैंड में हादसा, वायरल वीडियो पर पटना पुलिस सतर्क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 9:00 AM

विज्ञापन

पटना : न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले और कई लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर पटना पुलिस भी सतर्क है. न्यूजीलैंड की घटना को लेकर यूट्यूब पर कई वीडियो डाले गये हैं. ऐसी आशंका है कि इन वीडियो को अपने देश का बता कर असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैला सकते हैं. इसके लिए […]

विज्ञापन
पटना : न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले और कई लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर पटना पुलिस भी सतर्क है. न्यूजीलैंड की घटना को लेकर यूट्यूब पर कई वीडियो डाले गये हैं. ऐसी आशंका है कि इन वीडियो को अपने देश का बता कर असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैला सकते हैं. इसके लिए पटना पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी प्रकार का वीडियो देख कर लोग भ्रमित न हो. इसके साथ ही जो भी लोग इस तरह के वीडियो को एक-दूसरे को शेयर करें तो उनके संबंध में भी पटना पुलिस को जानकारी दे सकते हैं.
पटना पुलिस के तमाम अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है कि वे सोशल मीडिया पर भी नजर रखें ताकि कोई इन वीडियो को लोकल स्तर से जोड़ कर उसका दुरुपयोग न कर सके. गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम-से-कम 49 लोगों की मौत हो गयी थी और 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन