पटना : छात्रों की सूची नहीं भेजने वाले प्राचार्यों पर होगा केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 8:52 AM
विज्ञापन
बोर्ड ने आरडीडीइ व डीइओ से मांगा ब्योरा पटना : इंटर परीक्षा 2019 में शामिल हुए परीक्षार्थियों की सेंटअप-नॉन सेंटअप सूची बिहार बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों पर रविवार 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक व जिला शिक्षा […]
विज्ञापन
बोर्ड ने आरडीडीइ व डीइओ से मांगा ब्योरा
पटना : इंटर परीक्षा 2019 में शामिल हुए परीक्षार्थियों की सेंटअप-नॉन सेंटअप सूची बिहार बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों पर रविवार 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक व जिला शिक्षा पदाधिकारियों से इस संबंध में निर्देश देते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है.
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले पदाधिकारियों को भी समिति के निर्देशों का अनुपालन नहीं कराने का जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी जायेगी.
बोर्ड की कई चिट्ठियों के बावजूद सूची नहीं भेजी : बोर्ड सचिव ने कहा कि इंटर या प्लस टू स्तर की सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानों से सेंटअप-नॉन सेंटअप छात्रों की सूची एक्सेल फॉर्मेट में मांगी गयी थी.
लेकिन, कई स्कूल-कॉलेजों ने सूची नहीं भेजी. इनकी सूची भी बोर्ड द्वारा भेजी गयी है. समिति के द्वारा डीइओ व सभी क्षेत्रीय उप निदेशकों से भी कई बार रिपोर्ट तलब की गयी. समिति ने कहा कि जो ऐसा नहीं कर रहे हैं, वे सरकारी आदेश की अवहेलना, अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं कदाचार बरत रहे हैं.
बोर्ड प्रशासन ने शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शनिवार तक वांछित सेंट-अप एवं नॉन सेंटअप परीक्षार्थियों की सूची तथा उसकी हार्ड काॅपी अनिवार्य रूप से नहीं जमा करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रधान को चिह्नित कर उसके विरुद्ध बोर्ड के अधिनियम व दंड विधान के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराएं और उसकी सूची बोर्ड को भेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










