अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य प्रशासन को नोटिस भेज कर मांगा जवाब, कहा- पुलिस हिरासत में दो युवकों की मौत की हो न्यायिक जांच

Published at :12 Mar 2019 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य प्रशासन को नोटिस भेज कर मांगा जवाब, कहा- पुलिस हिरासत में दो युवकों की मौत की हो न्यायिक जांच

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस हिरासत में दो युवकों की रहस्यमयी ढंग से मौत को ‘हत्या’ करार देते हुए राज्य प्रशासन से कहा है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच करायी जाये और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाये. आयोग ने ‘सीतामढ़ी संघर्ष समिति’ नामक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस हिरासत में दो युवकों की रहस्यमयी ढंग से मौत को ‘हत्या’ करार देते हुए राज्य प्रशासन से कहा है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच करायी जाये और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाये. आयोग ने ‘सीतामढ़ी संघर्ष समिति’ नामक संगठन की शिकायत के बाद इस घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन को नोटिस भेजकर 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरुल हसन रिजवी ने कहा, ‘‘पुलिस हिरासत में दो युवकों की हत्या की गयी है. हमने राज्य प्रशासन से कहा है कि वह इस मामले की न्यायिक जांच कराये और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे.’ उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस विभाग के कुछ लोगों को निलंबित किया गया है, लेकिन यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए. आयोग के समक्ष की गयी शिकायत में ‘सीतामढ़ी संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष मोहम्मद शम्स शाहनवाज ने कहा, ‘‘मीडिया की खबरों के मुताबिक, 28 वर्षीय गुफरान और 30 वर्षीय तसलीम आलम को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, छह मार्च की शाम को अचानक से दोनों को सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पोस्टमार्टम’ में इन दोनों युवकों के शरीर पर करंट लगाए जाने और चोट के निशान मिले हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन