नौबतपुर : महिला की हत्या कर सड़क पर धू-धू कर जलता शव फेंक अपराधी फरार, युवक का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 11:50 AM
फुलवारीशरीफ / नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर में एक महिला को जलाकर फेंक दिये जाने और अधजला शव देख कर इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं, महिला के शव के आग की लपटें ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि नौबतपुर में एक युवक की लाश देख कर पूरा इलाका सिहर उठा. देखते ही देखते […]
फुलवारीशरीफ / नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर में एक महिला को जलाकर फेंक दिये जाने और अधजला शव देख कर इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं, महिला के शव के आग की लपटें ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि नौबतपुर में एक युवक की लाश देख कर पूरा इलाका सिहर उठा. देखते ही देखते जंगल में आग की तरह खबर फैल गयी. ग्रामीणों ने जब महिला का शव देखा, तो वह धू-धू कर जल रहा था.
जानकारी के मुताबिक, नौबतपुर के टड़वा बिछेदी गांव से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाना पुलिस को तत्काल दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. महिला के हाथ की चुड़ियां और लाल आलता से रंगे हुए पैर देखने से लगता है कि किसी नवविवाहिता या शादी विवाह में शामिल होने आयी किसी महिला की लाश है. महिला की लाश धू-धू कर जलने के कारण महिला की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं. महिला की हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक कर अपराधी फरार हो गये हैं. महिला का शरीर लगभग अस्सी से नब्बे प्रतिशत तक जला हुआ है. इस कारण उसकी पहचान मुश्किक्ल हो रहा है. लोगों में चर्चा है कि कुकर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी है. वहीं, कुछ लोग दहेज के कारण हत्या की बात कर रहे हैं. कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ये हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. साथ ही बताया कि महिला की हत्या कर साक्ष्य और महिला की पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है. थानेदार ने स्पष्ट कहा कि जहां पर लाश मिली है, वहीं पर लाश में आग लगाये जाने की आशंका है. | पुलिस को सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास ग्रामीणों से सूचना मिली थी. लाश की शिनाख्त अभी तक नही हो पायी है.
महिला की लाश से निकलती आग की लपटें खत्म होने से पहले मिली एक युवक की लाश
महिला की लाश से निकलती आग की लपटें देख लोग संभले भी नहीं थे कि एक युवक की लाश देख कर नौबतपुर सिहर उठा. एक के बाद एक हत्या की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है. नौबतपुर के फरीदपुरा में अज्ञात युवक की लाश मिली है. अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर नौबतपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. झाड़ियों में हत्या कर फेंके गये युवक की उम्र लगभग 25 से 30 की बतायी जा रही है. मृतक के शरीर पर गर्म कपड़े भी हैं. घटनास्थल फरीदपुरा नहर पर एक स्कूल के पास है. मृतक की पहचान ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










