ePaper

पटना : राजग के काम से राजद और कांग्रेस की जमीन खिसकी : सुशील मोदी

Updated at : 12 Mar 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजग के काम से राजद और कांग्रेस की जमीन खिसकी : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद व कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने लिखा कि राजग सरकार ने आतंकवाद से देश की रक्षा, किसानों की आय वृद्धि, युवाओं को रोजगार, गरीबों को रिजर्वेशन व विकास योजनाओं के लिए जितने काम किये हैं, उससे राजद-कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है. […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद व कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने लिखा कि राजग सरकार ने आतंकवाद से देश की रक्षा, किसानों की आय वृद्धि, युवाओं को रोजगार, गरीबों को रिजर्वेशन व विकास योजनाओं के लिए जितने काम किये हैं, उससे राजद-कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है. निश्चित पराजय को भांप कर वे चुनाव आयोग, मतदान प्रक्रिया और इवीएम को बदनाम करने वाले बयान देने लगे हैं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संसद से विधानसभा तक गरीब सवर्णों को 10 फीसदी रिजर्वेशन देने के एनडीए सरकार के फैसले का विरोध किया और दूसरी तरफ इसे लॉलीपॉप भी बताया. उन्होंने गरीबों की हकमारी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. गरीबों के लिए राहत की बात है कि माननीय न्यायाधीशों ने ताजा रिजर्वेशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन