दानापुर : जमीन पर कब्जा करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार
Updated at : 11 Mar 2019 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : शाहपुर पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा जमाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, पर अन्य लोग फरार हो गये. गिरफ्तार लोगों में एक बसपा नेता भी है. इनके पास एक लाइसेंसी बंदूक, चार गोलियां व एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं. इस संबंध में […]
विज्ञापन
दानापुर : शाहपुर पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा जमाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, पर अन्य लोग फरार हो गये.
गिरफ्तार लोगों में एक बसपा नेता भी है. इनके पास एक लाइसेंसी बंदूक, चार गोलियां व एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं. इस संबंध में शाहपुर देवी चौड़ा मठियापुर निवासी भुनेश्वर राय ने स्थानीय थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है.
दर्ज प्राथमिकी में भुनेश्वर राय ने बताया कि रविवार को अपने चचेर भाई चंदेश्वर कुमार के साथ खेत में सरसों की फसल काट रहे थे. इसी दौरान हथियारों से लैस होकर दो कारों व सात बाइकों पर सवार होकर हरपुरा दुल्हिनबाजार के मूल निवासी व वर्तमान में राजीव नगर का निवासी मनोज राय, दीघा के निराला नगर निवासी व बसपा नेता मनोज राम और सुल्तानपुर निवासी झगरू राय समेत 20-25 की संख्या में अज्ञात लोगों के साथ आये और कहा कि इस खेत को उन्होंने खरीद लिया है.
गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके चचेरे भाई के साथ मारपीट की. मनोज राय ने पिस्तौल से फायर करते हुए कहा कि खेत से भागो नहीं तो जान मार देंगे. गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूरों आ गये. लोगों को देखकर बाइक सवार भागने लगे. सूचना पाकर थानाध्यक्ष नसीम अहमद दल-बल के साथ पहुंचे गये. पुलिस ने खदेड़ कर मनोज राय, बसपा नेता मनोज राम व झगरू राय को गिरफ्तार किया , पर अन्य भाग गये.
थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बसपा नेता मनोज राम के पास से लाइसेंसी बंदूक व चार गोलियां और एक पिस्तौल बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि भुनेश्वर राय के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




