पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल पर एस्केलेटर शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को दो स्वचालित सीढ़ियां यानी एस्केलेटर का उद्घाटन किया गया. टर्मिनल पर आयोजित समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दोनों एस्केलेटर यात्रियों को समर्पित किया. एक एस्केलेटर पार्किंग एरिया को जबकि दूसरा प्लेटफॉर्म संख्या एक को फुट ओवर ब्रिज से […]
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को दो स्वचालित सीढ़ियां यानी एस्केलेटर का उद्घाटन किया गया. टर्मिनल पर आयोजित समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दोनों एस्केलेटर यात्रियों को समर्पित किया.
एक एस्केलेटर पार्किंग एरिया को जबकि दूसरा प्लेटफॉर्म संख्या एक को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ेगा. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन के लिए दो नये एस्केलेटर के निर्माण का शिलान्यास भी किया. इस मौके पर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, एडीआरएम अरविंद कुमार रजक, सीनियर आरपीएफ कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र के साथ-साथ सुजीत कुमार झा, अशोक कुमार सहित आलाधिकारी उपस्थित थे.
पटना सिटी : केंद्र व बिहार की डबल इंजन की सरकार से विकास की बयार बह रही है. इसी का परिणाम है कि पंद्रह करोड़ की राशि से पटना साहिब का विकास होगा. यह बात पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने शनिवार को पटना साहिब स्टेशन पर एक करोड़ 25 लाख की लागत से नवनिर्मित विस्तारित पैदल उपरिगामी पुल व प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बने शेड का उद्घाटन करते हुए कही.
मौके पर मंत्री ने दो स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण की नींव भी रखी. मंत्री ने कहा कि पटना घाट स्टेशन से पटना साहिब स्टेशन के बीच की जमीन रेलवे बेार्ड की ओर से पथ निर्माण विभाग को सौंप दी गयी है. विभाग को फोर लेन निर्माण के लिए डीपीआर बनाने को कहा है.
पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण से रेलवे लाइन के दक्षिण में बसी बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा. मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पटना जंक्शन के तर्ज पर स्टेशन के बाहर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर दो बड़ी नयी प्रतीक्षालय बनाने का निर्णय लिया गया है. एक उच्च श्रेणी के यात्रियों के लिए वातानुकूलित व दूसरा सामान्य यात्रियों के लिए गैर वातानुकूलित होगा, जो छह माह में बन कर तैयार हो जायेंगे. डीआरएम ने बताया कि नया प्लेटफॉर्म निर्माण, यूनिरल, बाथरूम समेत अन्य यात्री सुविधा मुहैया कराने व बढ़ाने पर कार्य हो रहा है.
31 मार्च तक 200 क्यू लाइट से स्टेशन रोशन होगा.पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने व स्टेशन के बाहरी हिस्से को पेंट कराने का काम होगा. कार्यक्रम का संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




