दारोगा नियुक्ति का अंतिम रिजल्ट जारी

Updated at : 09 Mar 2019 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
दारोगा नियुक्ति का अंतिम रिजल्ट जारी

पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने शुक्रवार को दारोगा के 1717 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी. इनमें 1665 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. 52 पद रिक्त रह गये हैं. सामान्य वर्ग से 884, पिछड़ा वर्ग से 169, अति पिछड़ा 294, एसी से 248, एसटी से नौ, पिछड़ा वर्ग महिला 48 […]

विज्ञापन
पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने शुक्रवार को दारोगा के 1717 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी. इनमें 1665 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. 52 पद रिक्त रह गये हैं.
सामान्य वर्ग से 884, पिछड़ा वर्ग से 169, अति पिछड़ा 294, एसी से 248, एसटी से नौ, पिछड़ा वर्ग महिला 48 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे से 13 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. इन्हें 14 -15 मार्च को नियुक्तिपत्र जारी होगा.
इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेशपत्र व फोटो युक्त पहचानपत्र लेकर जाना होगा. 25 मार्च से 25 अप्रैल तक डीजी कार्यालय में योगदान देना है. पटना हाइकोर्ट ने पांच फरवरी को मेधा सूची पर लगी रोक को हटा दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन