पटना : विवि कुलसचिवों का वेतन अब तक तय नहीं, असमंजस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 8:52 AM

विज्ञापन

पटना : पटना विश्वविद्यालय समेत राज्य के बारह विश्वविद्यालयों में सेना में कुलसचिव के पद पर कर्नल की नियुक्ति की गयी थी. लेकिन तब से अब तक इन कुलसचिवों का वेतन ही तय नहीं हो पाया है. करीब आठ महीने तक वेतन तय नहीं होने पर इन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें. […]

विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय समेत राज्य के बारह विश्वविद्यालयों में सेना में कुलसचिव के पद पर कर्नल की नियुक्ति की गयी थी. लेकिन तब से अब तक इन कुलसचिवों का वेतन ही तय नहीं हो पाया है. करीब आठ महीने तक वेतन तय नहीं होने पर इन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें. यही वजह है कि कुछ ने तो अपना पद भी छोड़ दिया है, जिनमें छपरा और पूर्णिया के कुलसचिव शामिल हैं.
सूत्र बताते हैं कि कुछ और भी रजिस्ट्रार इस वजह से त्यागपत्र देने की तैयारी में हैं. क्योंकि उन्हें अब तक इसमें अपना कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है. मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल कामेश्वर कुमार ने कहा कि इसको लेकर एक कमेटी भी बनायी गयी थी.
अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है : उसने शिक्षा विभाग को इस संबंध में रिपोर्ट भी सौंपी थी, लेकिन अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है. पीयू के रजिस्ट्रार मनोज मिश्र ने कहा कि स्थिति स्पष्ट नहीं होने से सभी रजिस्ट्रार असमंजस में हैं.
फिलहाल कुछ भत्ते आदि दिये जा रहे हैं, लेकिन राजभवन द्वारा तीन बार क्वेरी करने के बाद भी अब तक विभाग की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहींउठाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन