पटना : सेना व सरकार के पराक्रम पर प्रश्नचिह्न न लगाएं : योगगुरु रामदेव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : योगगुरु रामदेव ने कहा कि देश की सेना और सरकार के पराक्रम पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाना चाहिए. वे मंगलवार को श्रीकृष्णापुरी में पतंजलि परिधान के शो-रूम का उद्घाटन करने पटना आये थे. बाबा ने आगे कहा कि जब इसरो और अन्य एजेंसियों से सेना को खबर मिली कि एयर स्ट्राइक के समय वहां […]
विज्ञापन
पटना : योगगुरु रामदेव ने कहा कि देश की सेना और सरकार के पराक्रम पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाना चाहिए. वे मंगलवार को श्रीकृष्णापुरी में पतंजलि परिधान के शो-रूम का उद्घाटन करने पटना आये थे. बाबा ने आगे कहा कि जब इसरो और अन्य एजेंसियों से सेना को खबर मिली कि एयर स्ट्राइक के समय वहां 280 मोबाइल सक्रिय थे तो साफ है कि उसे जानवर या पेड़-पौधे नहीं चला रहे थे. देश में टुच्चे लोगों का गिरोह बन गया है जो हर बात में राष्ट्र का विरोध करता है.
अभी तो कार्रवाई चल रही है. जब तक आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाये, भारत सरकार को काम करते रहना चाहिए और ऐसी ओछी बात करने वाले लोगों की परवाह नहीं करनी चाहिए.
धारा 370 और 35ए खत्म होनी ही चाहिए : बाबा ने कहा कि सभी शहीदों को समान रूप से सम्मान देना चाहिए. सुरक्षाकर्मियों के संदर्भ में इसमें थोड़ी चूक हुई. धारा 370 और 35ए खत्म होना ही चाहिए.
एक ही छत के नीचे मिलेगा पूरे परिवार का कपड़ा : पतंजलि परिधान को स्वदेशी अभियान से जोड़ते हुए बाबा रामदेव ने बताया कि यह ऐसा स्टोर है जिसमें पूरे परिवार के लिए कपड़े एक ही छत के नीचे मिल जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










