ePaper

पटना : हर हाल में बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार

Updated at : 03 Mar 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हर हाल में बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार

पटना : सीपीआइ के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि हर हाल में बेगूसराय सीट से ही छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनाव लड़ेंगे. इसमें किसी तरह की कोई गफलत नहीं है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही देरी परेशान करने वाली है. चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. कांग्रेस, राजद के […]

विज्ञापन
पटना : सीपीआइ के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि हर हाल में बेगूसराय सीट से ही छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनाव लड़ेंगे. इसमें किसी तरह की कोई गफलत नहीं है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही देरी परेशान करने वाली है. चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कांग्रेस, राजद के संपर्क में वाम दल सहित सहयोगी दल हैं.
इस हफ्ते तस्वीर साफ हो जायेगी.पत्रकारों से बातचीत में राज्य सचिव ने कहा कि 1991 में बिहार में आठ सीटें जीती थीं. कई क्षेत्रों में पार्टी का अच्छा जनाधार है. बैठक में बेगूसराय, मधुबनी, बांका, मोतिहारी, खगड़िया और गया की सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी. उन्होंने कहा- बिना वामदलों व समाजवादी पार्टियों को लिये एनडीए को शिकस्त नहीं दिया जा सकता. राज्य सचिव ने संकल्प रैली की तैयारियों पर कहा कि सरकारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन