ePaper

दुल्हिनबाजार : नहर का तटबंध टूटा, 50 बीघे की रबी की फसल डूबी

Updated at : 28 Feb 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : नहर का तटबंध टूटा, 50 बीघे की रबी की फसल डूबी

दुल्हिनबाजार : मंगलवार की रात प्रखंड क्षेत्र के काब गांव के पास सोन कैनाल का तटबंध टूट गया. इससे दर्जनों किसानों के 50 बीघे खेत में लगी गेहूं के अलावा रबी की फसल डूब गयी. वहीं, पीड़ित किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है . जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार […]

विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : मंगलवार की रात प्रखंड क्षेत्र के काब गांव के पास सोन कैनाल का तटबंध टूट गया. इससे दर्जनों किसानों के 50 बीघे खेत में लगी गेहूं के अलावा रबी की फसल डूब गयी. वहीं, पीड़ित किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है
.
जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित काब गांव के पास मंगलवार की रात सोन कैनाल नहर में अधिक पानी आ गया, जिससे तटबंध टूट गया और नहर का पानी 50 बीघे खेत में फैल गया. इस वजह से काब गांव के किसान नवीन सिंह, प्रभाकांत सिंह, अभय सिंह, बुटन तिवारी, बुची तिवारी, मनोज सिंह व रामाकांत सिंह सहित दर्जनों किसानों की खेतों में लगे गेहूं के अलावा मसूर, चना व मटर की फसलें डूब गयीं.
काब गांव के पीड़ित किसानों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस स्थान पर नहर का तटबंध टूट जाता है, लेकिन विभाग के कर्मचारी हमेशा लापरवाही करते हैं. यदि नहर की हमेशा निगरानी की जाती तो हम सभी किसानों की फसल इस प्रकार डूबकर नष्ट नहीं होती.
छेद होने से टूटा तटबंध
विभाग के अिभयंता ने कहा िक छेद होने के कारण नहर का तटबंध टूट गया. इसकी सूचना मिलने पर टूटे तटबंध को बांध दिया गया है.
मुकेश कुमार, कनीय अभियंता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन