ePaper

SurgicalStrike 2: अब पाकिस्तान की कोई भी चाल चलने वाली नहीं : पासवान

Updated at : 27 Feb 2019 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
SurgicalStrike 2: अब पाकिस्तान की कोई भी चाल चलने वाली नहीं : पासवान

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की ओर से किये गये हवाई हमले को जायज करार देते हुए कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. रामविलास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की ओर से किये गये हवाई हमले को जायज करार देते हुए कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. रामविलास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और अब पाकिस्तान की कोई भी चाल चलने वाली नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते दिनों बिहार के बेगूसराय में पीएम मोदी ने कहा था कि जो आग आपके दिल में है वो मेरे दिल में भी है.

रामविलास पासवान ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ की गयी कार्रवाई चाहे कश्मीर में हो या पाकिस्तान में हो उसमें दरशतगर्दों को ही टारगेट करना है. पासवान ने कहा कि पहले पाकिस्तान का पानी रोका गया फिर मोस्ट फेवर नेशन का जो तमगा मिला थाउसे रद्द किया और अब एयर स्ट्राइक के साथ ही हम लोगों ने यह साबित कर दिया वो देश अब पाकिस्तान नहीं बल्कि आतंकिस्तान बन गया है. भारत सरकार पूरी तरह से सचेत है.

ये भी पढ़ें…SurgicalStrike 2.0 : वादा पूरा कर देशवासियों का दिल जीतने के लिए PM मोदी को बधाई : सुशील मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन