पटना : दो पहिया वाहनों के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग
Updated at : 26 Feb 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : स्मार्ट सिटी के सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. एडवाइजरी फोरम की बैठक में कई सदस्यों ने जरूरी सुझाव दिये. एनआइटी के सिविल इंजीनियर फैकल्टी प्रोफेसर संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां मेट्रो व स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट एक साथ चल रहे […]
विज्ञापन
पटना : स्मार्ट सिटी के सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. एडवाइजरी फोरम की बैठक में कई सदस्यों ने जरूरी सुझाव दिये. एनआइटी के सिविल इंजीनियर फैकल्टी प्रोफेसर संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में कई ऐसी जगह हैं, जहां मेट्रो व स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट एक साथ चल रहे हैं
ऐसे में इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए कि कहीं कोई ओवरलैपिंग का मामला नहीं अाये. योजनाएं एक दूसरे को गलत तरीके से प्रभावित नहीं करें. उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में दो पहिया वाहनों के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग व पैदल राहगीरों के लिए भी आरक्षित जगह होनी चाहिए.
वहीं विधायक अरुण कुमार सिन्हा की ओर से बहादुरपुर स्थित प्राचीन गुणसागर तालाब को विकसित किया जाने का सुझाव दिया गया. उन्होंने कहा कि सीवरेज नेटवर्क के काम होने से जल जमाव की समस्या नहीं होगी. विधायक संजीव चौरसिया ने शहर में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान डेवलप कराने के सुझाव दिये.
वहीं उप महापौर विनय कुमार पप्पू ने सुझाव दिया कि अंडरग्राउंड डक्ट परियोजना मसलन जमीन में किसी भी तरह की पाइप लाइन का काम किया जा रहा है, उसमें इसका ध्यान रखा जाये कि आम लोगों को परेशानी नहीं हो व सभी योजनाओं को नगर निगम बोर्ड से अवगत कराया जाये.
बैठक प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चांग्थू के अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान जिलाधिकारी कुमार रवि, नगर आयुक्त अनुपम सुमन,मेयर सीता साहू, स्स्थानीय विधायक, कई पार्षद व विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




