ePaper

नौबतपुर में दो फर्जी विद्युत अधिकारी पकड़े गये

Updated at : 25 Feb 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
नौबतपुर में दो फर्जी विद्युत अधिकारी पकड़े गये

नौबतपुर : बाजार स्थित तरबन्ना की विभिन्न दुकानों में रविवार की शाम बिजली कनेक्शन की जांच कर फाइन करते दो फर्जी विद्युत अधिकारियों को पकड़ा गया. बताते चलें कि राजाबाजार (पटना) के समनपुरा निवासी मो जमाल का पुत्र अशरफ अहमद एवं मो नविजान का पुत्र मो इकबाल उर्फ राजन अपने को विद्युत विभाग का अधिकारी […]

विज्ञापन
नौबतपुर : बाजार स्थित तरबन्ना की विभिन्न दुकानों में रविवार की शाम बिजली कनेक्शन की जांच कर फाइन करते दो फर्जी विद्युत अधिकारियों को पकड़ा गया.
बताते चलें कि राजाबाजार (पटना) के समनपुरा निवासी मो जमाल का पुत्र अशरफ अहमद एवं मो नविजान का पुत्र मो इकबाल उर्फ राजन अपने को विद्युत विभाग का अधिकारी बता नौबतपुर अंचल के तरबन्ना स्थित विभिन्न दुकानों में मीटर जांच कर एक लाख से अधिक का फाइन भी कर रहा था. इस मामले में नटटोली निवासी मो मुस्तफा ने उक्त दोनों को अपना कुटुंब बता खैनी दुकानदार ज्ञानचंद साहनी से 40 हजार में समझौता कर मामले को रफा-दफा करने को कहा और पांच हजार रुपये भी दिलाया, लेकिन उक्त दोनों फर्जी अधिकारी तत्काल 25 हजार से कम लेने को तैयार नहीं हुए.
इसी बीच दुकान पर कुछ लोग पहुंच गये और अधिकारी से नाम व पद नाम पूछने लगे, लेकिन उन्होंने बताने से इन्कार कर दिया. इसी बीच विद्युत कार्यालय के आसपास रहने वाले लोग भी पहुंच गये और बताया कि ये लोग नौबतपुर कार्यालय के नहीं हैं. लिहाजा लोगों को शक हो गया. किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में अशरफ उर्फ राजू ने अपने को फुलवारीशरीफ के कार्यपालक विद्युत अभियंता तरुण कुमार का ड्राइवर बताया. समाचार लिखे जाने तक अशरफ और इकबाल पुलिस हिरासत में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन