बसपा 40 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : मेधंकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 6:19 AM

विज्ञापन

पटना : यूपी में बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है, लेकिन बिहार में बहुजन समाज पार्टी सभी 40 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. बिहार प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने […]

विज्ञापन

पटना : यूपी में बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है, लेकिन बिहार में बहुजन समाज पार्टी सभी 40 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

बिहार प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में निर्देश दी है. इसके लिए 28 फरवरी को दिल्ली में वे अपने आवास पर बैठक बुलायी है. इसमें बिहार के प्रमुख पदाधिकारियों व लोकसभा क्षेत्रों उम्मीदवारों को शामिल होना है. उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी की जनाधार व गतिविधि को गति प्रदान करने के संबंध में यह निर्णय लिया गया है.

पार्टी सभी 40 सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका देगी. सर्वसमाज के सम्मान में, बहन जी मैदान में नारे के साथ पार्टी सभी समाज को जोड़ने के लिए उम्मीदवारों को चयनित करने का प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को दिशानिर्देश मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन