तरावीह की नमाज के साथ रोजा शुरू

पटना : रविवार की रात से तरावीह की नमाज के साथ रमजानुल मुबारक का रोजा शुरू हो गया. राजधानी की विभिन्न मसजिदों एवं कमेटी हॉलों में तरावीह की नमाज शुरू हो गयी. मुसलमान भाई सोमवार से रोजा रखेंगे. अंजुमन इसलामिया हॉल में छह दिनों की तरावीह की नमाज एदारा-ए-शरिया के हाफिज वसीम ने पढ़ायी. हज […]
पटना : रविवार की रात से तरावीह की नमाज के साथ रमजानुल मुबारक का रोजा शुरू हो गया. राजधानी की विभिन्न मसजिदों एवं कमेटी हॉलों में तरावीह की नमाज शुरू हो गयी. मुसलमान भाई सोमवार से रोजा रखेंगे.
अंजुमन इसलामिया हॉल में छह दिनों की तरावीह की नमाज एदारा-ए-शरिया के हाफिज वसीम ने पढ़ायी. हज भवन में महिलाओं के लिए भी व्यवस्था की गयी है. यहां 15 दिनी नमाज होगी. रविवार को पहले दिन मसजिदों में नमाजियों की काफी भीड़ जुटी. सब्जीबाग, पटना सिटी, दानापुर, फुलवारीशरीफ में भी नमाजियों की देर रात तक भीड़ जुटी रही.
फुलवारीशरीफ के कई इलाकों में मुसलिम औरतें इस बार भी तरावीह की नमाज पढ़ रही हैं. नया टोला अंजुम महल में हाफिज कारी मो सरफराज ने नमाज पढ़ायी. यहां 15 दिनों तक नमाज होगी. जामा मसजिद में मौलाना साजिद रहमानी ने तरावीह की नमाज पढ़ायी. यह 20 जुलाई तक चलेगी. जिया मैरेज हॉल में मुफ्ती सुभान साहब ने छह दिनी नमाज की शुरुआत की.
तरावीह की नमाज का खास महत्व
रमजान में तरावीह की नमाज का खास महत्व है. मौलाना कुरान की आयत बिन देखे पढ़ते हैं व उसी पर मुसलमान नमाज अदा करते हैं. इस नमाज को विशेष महत्व दिया गया है. चांद दिखने के बाद उसी दिन रात आठ बजे होनेवाली एसा की नमाज की बाद तरावीह की नमाज अदा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




