नारियल गोदाम में आग, दो लाख का नुकसान

Updated at : 30 Jun 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
नारियल गोदाम में आग, दो लाख का नुकसान

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बजरंगपुरी मुहल्ले में स्थित नारियल के गोदाम में रविवार की दोपहर आग लग गयी.आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. आग की तेज लपटों पर काबू पाने में पांच दमकल को दो घंटे से अधिक का समय लगा. हालांकि, अगलगी का […]

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बजरंगपुरी मुहल्ले में स्थित नारियल के गोदाम में रविवार की दोपहर आग लग गयी.आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. आग की तेज लपटों पर काबू पाने में पांच दमकल को दो घंटे से अधिक का समय लगा. हालांकि, अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिलीप कुमार की नारियल गोदाम में अचानक आग की तेज लपट उठने लगीं. आग जब प्रचंड होने लगी, तो आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की.

इसी बीच परिजनों व स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर यूनिट आग बुझाने का काम शुरू किया.आग को काबू पाने में दो घंटे से भी अधिक का समय लग गया. अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गयी थी.फायरकर्मियों की मानें, तो शीतला माता मंदिर, अगमकुआं के समीप स्थित एक वृक्ष में भी आग लग गयी थी, जिसे फायरकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुझायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन