पटना : विकास कार्यों की लोगों को दें जानकारी : आरसीपी

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने सरकार की उपलब्धिओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शहरों और गांवों में जाकर सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएं. लोगों से बड़ी संख्या में रैली में आने की अपील करें. वे एनडीए […]
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने सरकार की उपलब्धिओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शहरों और गांवों में जाकर सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएं. लोगों से बड़ी संख्या में रैली में आने की अपील करें.
वे एनडीए की संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अभी प्रदेश और देश में एनडीए की संयुक्त सरकार है, ऐसे में बिहार को उसके विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी. बैठक को जदयू के मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार और शंभू नाथ सिन्हा ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










