बाढ़ : दो राइफल, 50 गोलियों के साथ दो रंगदार गिरफ्तार
Updated at : 20 Feb 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़ में माघ पूर्णिमा पर आये वाहनों से वसूली जा रही थी रंगदारी बाढ़ : सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सोमवार की रात गुलाब बाग के पास माघी पूर्णिमा में बाहर से आये वाहन संचालकों से राइफल दिखा कर अवैध वसूली कर रहे नशे में धुत दो रंगदारों को पकड़ा है. छापेमारी के दौरान […]
विज्ञापन
बाढ़ में माघ पूर्णिमा पर आये वाहनों से वसूली जा रही थी रंगदारी
बाढ़ : सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सोमवार की रात गुलाब बाग के पास माघी पूर्णिमा में बाहर से आये वाहन संचालकों से राइफल दिखा कर अवैध वसूली कर रहे नशे में धुत दो रंगदारों को पकड़ा है. छापेमारी के दौरान इनके पास से दो राइफल और 50 गोलियां बरामद की गयी है.
हथियार के लाइसेंस का दुरुपयोग करने और रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने दबंग लल्लू मुखिया और लाइसेंस धारी विजय कुमार सिंह को हिरासत में लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार एएसपी ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर दूर दराज के इलाकों से बाढ़ में पहुंचे वाहनों से रंगदारी वसूले जाने को लेकर सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी. छापेमारी रात 11 बजे की गयी थी. छानबीन के दौरान मौके पर दो लोगों को पकड़ा गया. इनकी पहचान देवानंद कुमार व श्याम नाथ राय के रूप में हुई है. इनके पास से दो राइफल व 50 गोलियां मिली हैं. राइफल चेकोस्लोवाकिया की बनी हुई है.
पुलिस ने हथियार दिखाकर लोगों को भयभीत कर रुपये वसूलने को लेकर लल्लू मुखिया को थाने बुलाकर पूछताछ की. इस दौरान हथियार को लाइसेंसी बताया गया, लेकिन पुलिस ने हथियार का दुरुपयोग करने के आरोप में जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी, जिसमें स्थानीय डुमरिया गांव निवासी देवआनंद कुमार व सलेमपुर गांव निवासी श्याम नाथ राय द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है. देव आनंद कुमार सीआरपीएफ से बर्खास्त है.
दोनों गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह लल्लू मुखिया द्वारा दिये गये निर्देश के आधार पर वाहनों से पड़ाव शुल्क वसूल रहा था. इसके बाद पुलिस ने लल्लू मुखिया को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद लल्लू मुखिया और आर्म्स लाइसेंस धारी विजय कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद दिन भर लल्लू मुखिया के सैकड़ों समर्थक थाने में जमे रहे.
मंगलवार को देर रात तक इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. बाढ़ के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. चारों को नामजद आरोपित बनाया जा रहा है. फिलहाल जांच चल रही है. देर रात तक प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी.
पड़ाव के नाम पर कई वर्षों से हो रही है अवैध वसूली
बाढ़ के उमानाथ मंदिर में लगने वाले माघी पूर्णिमा मेले में पिछले कई वर्षों से वाहन पड़ाव के नाम पर जबरन वसूली की जाती रही है. कुछ वर्ष पूर्व भी वसूली को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी थी, लेकिन बाद में धंधा बदस्तूर जारी रहा.
माघी पूर्णिमा में हजारों वाहन आसपास के जिलों से बाढ़ पहुंचते हैं जिनसे हथियार दिखाकर रंगदार द्वारा लाखों रुपये की वसूली करते हैं.
नगर परिषद के नाम पर की गयी वसूली को लेकर नगर पर्षद प्रशासन भी दबंगों के रसूख के कारण चुप्पी साध रखे था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




