ePaper

पटना : ‘एनडीए सरकार ने सोशल सिक्यूरिटी में किया बड़ा फैसला’

Updated at : 20 Feb 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ‘एनडीए सरकार ने सोशल सिक्यूरिटी में किया बड़ा फैसला’

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य की एनडीए सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिकों को 400 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला कर, जहां सोशल सिक्यूरिटी की दिशा में बड़ी पहल की है. वहीं, फसल सहायता योजना की राशि सीधे किसानों के […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य की एनडीए सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिकों को 400 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला कर, जहां सोशल सिक्यूरिटी की दिशा में बड़ी पहल की है.
वहीं, फसल सहायता योजना की राशि सीधे किसानों के खाते में डालने के लिए 900 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. कृषि में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सबौर स्थित कृषि विश्वविद्यालय को 15 करोड़ रुपये दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि विकास मित्र, टोला सेवक, तालीमी मरकज और रसोइया के रूप में सेवाएं देने वालों के मानदेय में ढाई सौ से ढाई हजार तक की वृद्धि कर सबका साथ, सबका विकास की नीति का इमानदारी से पालन किया गया है.
एक अन्य ट्वीट में कहा है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने की साजिश रचने वाले कामरान समेत तीन आतंकियों को ढेर कर सेना ने 100 घंटे के भीतर अपनी प्रहार शक्ति का एहसास करा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन