नौबतपुर : कबड्डी खिलाड़ियों को बस से खींचकर पीटा
Updated at : 19 Feb 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के समीप रविवार की रात में पटना से कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर से घर लौट रहे आधा दर्जन खिलाड़ियों को बस से उतार कर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं कबड्डी खिलाड़ियों को बदमाशों […]
विज्ञापन
सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद
नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के समीप रविवार की रात में पटना से कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर से घर लौट रहे आधा दर्जन खिलाड़ियों को बस से उतार कर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं कबड्डी खिलाड़ियों को बदमाशों ने बेल्ट से भी पीटा.
इनमें कबड्डी खिलाड़ी आशुतोष कुमार और अभिषेक कुमार ग्राम अजवां, सौरव कुमार और शुभम कुमार ग्राम चेचौल व कन्हैया कुमार ग्राम मोतीपुर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी पाते ही थानाध्यक्ष रवि भूषण ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल खिलाड़ियों को इलाज के लिए रेफरल हॉस्पिटल, नौबतपुर में भर्ती कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को हिरासत में लिया है.
बताया जाता है कि नौबतपुर के कई इलाके के लड़के कबड्डी खेलने पटना के स्पोर्ट्स मैदान जाते हैं. खिलाड़ी नौबतपुर बस से वापस लौट रहे थे. बस में ही नौबतपुर के चिरौरा के कुछ लड़कों से उनका बैठने को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद चिरौरा के बदमाश प्रवृत्ति के लड़कों ने मोबाइल से फोन कर अपने गांव में बस में हुए झगड़े के बारे में बता दिया.
बस जैसे ही चिरौरा पहुंची वहां असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया. इसके बाद कबड्डी खिलाड़ियों को बस से खींचकर उतारा और जमकर पीटा. पिटाई से आधा दर्जन कबड्डी खिलाड़ी जख्मी हो गये. थानेदार रवि भूषण ने बताया कि मारपीट में चिरौरा के पास गुमटी में दुकान चलाने वाले और अंडा बेचने वाले भी शामिल थे. गुमटी में दुकान चलाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है .और अंडा बेचने वाले सहित मारपीट में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




