बिहार देश को रफ्तार देने वाला क्षेत्र बन रहा : नित्यानंद
Updated at : 18 Feb 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास-पुरुष बताते हुए कहा कि वह बिहार में विकास की गंगा बहाने वाले आधुनिक भगीरथ हैं. प्रधानमंत्री द्वारा बेगूसराय में की गयी 33 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें पटना को स्मार्ट बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स […]
विज्ञापन
पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास-पुरुष बताते हुए कहा कि वह बिहार में विकास की गंगा बहाने वाले आधुनिक भगीरथ हैं.
प्रधानमंत्री द्वारा बेगूसराय में की गयी 33 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें पटना को स्मार्ट बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स हैं. इनमें बिहार के औद्योगिक विकास और युवाओ के रोज़गार से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं. बिहार के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योजनाएं हैं. बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एक-एक कर परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है. वह दिन दूर नहीं, जब बिहार देश को रफ्तार देने वाला अहम क्षेत्र बन जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




