पटना : आज होगी बिजली की नयी दरों की घोषणा
Updated at : 15 Feb 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में बिजली की नयी दरों को लेकर बिहार विद्युत विनियामक आयोग शुक्रवार को अपना फैसला सुनायेगा. यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई तो राज्य सरकार अपनी तरफ से अनुदान की घोषणा कर उपभोक्ताओं को राहत दे सकती है. साथ ही बिजली कंपनियों को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा. इसके […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में बिजली की नयी दरों को लेकर बिहार विद्युत विनियामक आयोग शुक्रवार को अपना फैसला सुनायेगा. यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई तो राज्य सरकार अपनी तरफ से अनुदान की घोषणा कर उपभोक्ताओं को राहत दे सकती है.
साथ ही बिजली कंपनियों को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा. इसके बाद बिजली की नयी दरें एक अप्रैल से प्रभावी हो जायेंगी. बिजली की दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की संभावना जतायी जा रही है.
बिजली कंपनियों ने पांच से दस फीसदी बिजली दरें बढ़ाने के लिए बिहार विद्युत विनियामक आयोग को 30 नवंबर, 2018 को प्रस्ताव दिया था. इसे लेकर आयोग ने प्रदेश के पांच प्रमंडलों में 24 जनवरी से पांच फरवरी तक अलग-अलग छह बैठकों में जनसुनवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




