ePaper

पटना : मुलायम ने वही कहा, जो 55 महीने में देखा : सुशील मोदी

Updated at : 15 Feb 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मुलायम ने वही कहा, जो 55 महीने में देखा : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने पिछले 55 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज देख कर बिना किसी लाग-लपेट के वही कहा, जो महसूस किया. उन्होंने माना कि यह सरकार सबका साथ लेकर सबका विकास करने का वादा निभाने में सफल रही. उनका बयान […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने पिछले 55 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज देख कर बिना किसी लाग-लपेट के वही कहा, जो महसूस किया.
उन्होंने माना कि यह सरकार सबका साथ लेकर सबका विकास करने का वादा निभाने में सफल रही. उनका बयान दुष्प्रचार में लगी मायावती, ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद को पूरी तरह एक्सपोज करने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार की एक्सीडेंटल सीएम राबड़ी देवी को मुलायम सिंह यादव का बयान इतना बुरा लगा कि वे एक बुजुर्ग नेता के विवेक पर सवाल उठा रही हैं. उन्हें तो अपने कम पढ़े-लिखे बेटे ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान लगते हैं.
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में तेज विकास और ढांचागत विकास से रोजगार के बढ़ते अवसर देख कर इनकी छाती फट रही है, इसलिए ये लोग पटना में मेट्रो रेल के 13411 करोड़ के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का भी स्वागत नहीं कर पा रहे हैं. बिहार को मेट्रो मिलना एक बड़ी उपलब्धि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन