पटना : सॉफ्टवेयर में बदलाव कर तेजी से दाखिल-खारिज आवेदनों के निबटारे का दावा
Updated at : 11 Feb 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिला प्रशासन ने जिले में सुस्त चल रहे दाखिल-खारिज के आवेदनों के ऑनलाइन निबटारे में तेजी का दावा किया है. इसके लिए साॅफ्टवेयर में कुछ बदलाव किये गये हैं. बीते कई दिनों से सदर से लेकर अन्य प्रखंडों में यह सुधार किया जा रहा था. सदर सीओ पीके सिन्हा ने बताया कि अब […]
विज्ञापन
पटना : जिला प्रशासन ने जिले में सुस्त चल रहे दाखिल-खारिज के आवेदनों के ऑनलाइन निबटारे में तेजी का दावा किया है. इसके लिए साॅफ्टवेयर में कुछ बदलाव किये गये हैं. बीते कई दिनों से सदर से लेकर अन्य प्रखंडों में यह सुधार किया जा रहा था. सदर सीओ पीके सिन्हा ने बताया कि अब आवेदनों के निबटारे के मामलों में तेजी आयेगी.
इसके अलावा नाम, पता से लेकर अन्य सुधार के लिए जो आवेदन आते हैं, उनको भी तेजी से निबटाया जायेगा. उन्होंने बताया कि शनिवार से नये साॅफ्टवेयर के साथ काम शुरू कर दिया गया है. एक दिन में अब तक 100 के मुकाबले सीधे 530 आवेदनों के निबटारा कर दिया गया है. इसके अलावा डाटा अपडेट करने का काम भी तेज हो गया है. 30 दिन के भीतर सभी लंबित मामलों का निबटारा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




