पटना : नंबर 1950 चालू, मतदाता सूची व केंद्र की कर सकेंगे शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 4:13 AM
पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लगातारकार्रवाई व समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि चुनाव तैयारियों को पूरा करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों को चुनाव संबंधी निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि टॉल फ्री नंबर 1950 चालू कर दिया गया […]
पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लगातारकार्रवाई व समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि चुनाव तैयारियों को पूरा करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों को चुनाव संबंधी निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि टॉल फ्री नंबर 1950 चालू कर दिया गया है. इस पर लोग मतदाता सूची व मतदान केंद्र संबंधी शिकायत कर सकते हैं.
जिला के प्रशासनिक वेबसाइट को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट के साथ कनेक्ट किया जायेगा, ताकि आम लोगों को अधिक से अधिक सूचना पहुंच सके. वहीं, मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद अन्य कार्रवाई को पूरा करने के लिए विभिन्न कोषांगों को निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










