पटना : शहर में 60 जगहों पर खुले मॉड्यूलर टॉयलेट
Updated at : 07 Feb 2019 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

मेयर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन पटना : राजधानी पटना में अब शौच करने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा. शहर में 85 जगहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट बनाये गये हैं, जिनमें बुधवार से 60 जगहों पर 120 यूनिट आम लोगों के लिए खोल दिये गये. मेयर सीता साहू व नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन […]
विज्ञापन
मेयर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन
पटना : राजधानी पटना में अब शौच करने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा. शहर में 85 जगहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट बनाये गये हैं, जिनमें बुधवार से 60 जगहों पर 120 यूनिट आम लोगों के लिए खोल दिये गये. मेयर सीता साहू व नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सिंचाई भवन स्थित बनाये गये इसका उद्घाटन किया. मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में 400 मॉड्यूलर व 100 इ-टॉयलेट बनने हैं.
15 जगहों पर 30 यूनिट मॉड्यूलर टॉयलेट भी एक सप्ताह के भीतर खोल दिये जायेंगे. टॉयलेट का उपयोग करने वाले लोग गंदगी नहीं फैलाएं, इसको लेकर टॉयलेट के आसपास टाइलें लगायी गयी हैं. लाइटिंग के साथ-साथ गमले में पौधे लगा कर सजाया गया है. नगर आयुक्त ने बताया कि सुबह-शाम टॉयलेट की साफ-सफाई की जायेगी. 85 टॉयलेट बन चुके हैं और शेष मॉड्यूलर व इ-टाॅयलेट 31 मार्च तक बना दिये जायेंगे.
प्रभात अपील
अपना समझें और साफ रखने में करें मदद120 शौचालय शहर के आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे. मगर असल सवाल उसकी साफ-
सफाई का है. भनगर निगम की ओर से इसकी व्यवस्था की गयी है, लेकिन जब तक हम आम लोग इनकी साफ-सफाइ रखने में निगम की मदद नहीं करेंगे, तब तक स्थायी रूप से हम ही उसका लाभ नहीं उठा सकते. इसलिए हम जब भी शौचायल में जाएं, तो फ्लश का उपयोग करें. आसपास में पान-गुटखा-तंबाकू का पीक नहीं थूकें.
गंदगी नहीं फैलायें. पानी का बेहतर उपयोग करें और उपयोग के बाद ये सुनिश्चित करें कि आप के द्वारा शौचालयों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




