पटना : संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची करें तैयार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर इसकी सूची तैयार की जाये. यही नहीं मतदान केन्द्रों के निकट रहने वाले सभी व्यक्तियों के दूरभाष नंबरों की भी सूची भी बनायी जाये. एसएमएस मॉनीटरिंग एवं जिला संचार योजना कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी कुमार रवि ने यह दिशा निर्देश अधीनस्थ अफसरों […]
विज्ञापन
पटना : अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर इसकी सूची तैयार की जाये. यही नहीं मतदान केन्द्रों के निकट रहने वाले सभी व्यक्तियों के दूरभाष नंबरों की भी सूची भी बनायी जाये. एसएमएस मॉनीटरिंग एवं जिला संचार योजना कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी कुमार रवि ने यह दिशा निर्देश अधीनस्थ अफसरों को सोमवार की देर शाम हुई बैठक में दिये. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि इकठ्ठे किये गये दूरभाष नंबरों का सत्यापन भी किया जाये.
जिला सम्पर्क केन्द्र/हेल्प लाईन/शिकायत एवं समाधान अनुश्रवण कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों/मतदाताओं द्वारा प्राप्त होने वाले सूचनाओं/शिकायतों/सुझावों आदि का समय पर समाधान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










