पटना : कांग्रेस ने रैली में तेजस्वी यादव को बता दी हैसियत : संजय सिंह

Updated at : 04 Feb 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस ने रैली में तेजस्वी यादव को बता दी हैसियत : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने अपनी रैली के मंच पर आमंत्रित कर तेजस्वी यादव को उनकी हैसियत बता दी. राहुल गांधी ने अपनी रैली में उनको अपने तीनों मुख्यमंत्रियों से पहले बुलवाया. कांग्रेस की नजर में तो उनका कद पार्टी के बिहार प्रभारी से भी छोटा […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने अपनी रैली के मंच पर आमंत्रित कर तेजस्वी यादव को उनकी हैसियत बता दी. राहुल गांधी ने अपनी रैली में उनको अपने तीनों मुख्यमंत्रियों से पहले बुलवाया. कांग्रेस की नजर में तो उनका कद पार्टी के बिहार प्रभारी से भी छोटा है, तभी शक्ति सिंह गोहिल ने भी तेजस्वी के बाद रैली को संबोधित किया.
सिंह ने कहा कि कांग्रेस भी अब राजद के भ्रष्ट-बंधन में रहने के लिए मोहताज नहीं है. भ्रष्ट-बंधन और महागठबंधन में फर्क होता है. महागठबंधन कहने भर से नहीं बनता उसके लिए नेतृत्व वाले चेहरे की भी आवश्यकता होती है. भ्रष्टाचार की कालिख से पुते हुए चेहरों से तो गठबंधन भी नहीं बन सकता. रैली को फ्लॉप बताते हुए सिंह ने कहा कि इससे कांग्रेस की पोल खुल गयी. यह कांग्रेस की रैली जन आकांक्षा की नहीं, बल्कि जनहत्या की रैली थी.
कांग्रेस की रैली फ्लाॅप शो
पटना. विधान पार्षद सह जदयूके कोषाध्यक्ष डाॅ रणवीर नंदन ने कांग्रेस की रैली को फ्लाॅप शो करार दिया है. 28 साल बाद रैली करने की हिम्मत करने वाली कांग्रेस को जनता ने दिखा दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही वो विकास का प्रतीक मानते हैं. वहीं, जदयू नेता छोटू िसंह ने कहा कि कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली सुपर फ्लॉप रही. इस रैली में िसर्फ चुनाव में टिकट लेने की आस लगाये कुछ लोग ही नजर आये.
डराने के लिए रैली : अजय
पटना : जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जन आंकाक्षा रैली सहयोगी दलों को डराने के लिए आयोजित की गयी थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार के लोगों को अपमानित करने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को साथ लेकर पटना आये थे. कांग्रेस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्हें के प्रयास से कांग्रेस के 27 विधायक चुनाव जीत पाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन